भाजपा के शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की शुरुआत, किसान नहीं करेंगे विरोध

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:24 IST2021-08-01T18:24:41+5:302021-08-01T18:24:41+5:30

BJP's martyr honor tricolor yatra started, farmers will not protest | भाजपा के शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की शुरुआत, किसान नहीं करेंगे विरोध

भाजपा के शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की शुरुआत, किसान नहीं करेंगे विरोध

भिवानी, एक अगस्त भिवानी के बहल कस्बे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की रविवार को शुरुआत हुई। तिरंगा यात्रा 38 किलोमीटर का सफर तय करके लोहारू के स्वर्ण जयंती पार्क में खत्म होगी।

इस यात्रा की अगुवाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मंत्री जेपी दलाल ने ट्रैक्टर पर सवार होकर की। इसमें सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर शामिल हुए।

ये ट्रैक्टर रैली इस मायने में अहम है कि किसान आंदोलन के बीच इसका आयोजन हुआ है। सरकार और किसानों के बीच चल रहे टकराव से निपटने के लिए भाजपा ने शहीदों की याद में प्रदेश भर के हर हलके में तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया है।

हालांकि, किसानों ने तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करने की और अपना शक्ति प्रदर्शन भी जारी रखने की बात कही है। किसान संगठनों ने इस तिरंगा यात्रा को भाजपा द्वारा महज भाईचारे को बिगाड़ने का खेल बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's martyr honor tricolor yatra started, farmers will not protest

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे