लाइव न्यूज़ :

असम के लिए भाजपा के घोषणापत्र में राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की झलक: मोदी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि असम में पिछले पांच सालों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब भाजपा पूर्वोत्तर के इस राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसकी झलक पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में भी दिखती है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम की सेवा का मौका पाकर हमारी पार्टी सम्मानित महसूस कर रही है। पिछले पांच वर्षों में राज्य में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसे आगे बढ़ाते हुए हम राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। हमारे घोषणापत्र में असम की प्रगति की दृष्टि की झलक मिलती है।’’

ज्ञात हो कि असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज गुवाहाटी में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ‘‘आत्मनिर्भर असम’’ के लिए ‘‘10 वादे’’ किए हैं, जिसमें उच्चतम न्यायालय में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को अनिवार्य करने के लिए पेश की गई प्रविष्टियों को दुरस्त करना भी शामिल है, क्योंकि यह ‘‘ वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा करता है और अवैध आव्रजन को रोकता है।’’

भाजपा ने परिसीमन अभ्यास के माध्यम से राज्य में लोगों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करने, ‘‘मिशन ब्रह्मपुत्र’’ शुरू करके असम को बाढ़ मुक्त करने, ‘ओरुंडोई’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि 830 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने और पात्र निवासियों को ‘भूमि अधिकार’ दिए जाने सहित कई वादे किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब