लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा की जबरदस्त जीत, मोदी ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 10, 2021 21:26 IST

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भी भाजपा को जबरदस्त जीत मिली है। पार्टी ने 825 में से 626 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भी भाजपा को जबरदस्त जीत मिली है। पार्टी ने 825 में से 626 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।भाजपा की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की है। 

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भी भाजपा को जबरदस्त जीत मिली है। पार्टी ने 825 में से 626 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं इन चुनावों में समाजवादी पार्टी के 98, कांग्रेस के 5 और अन्य पार्टियों के 96 उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे हैं। भाजपा की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की है। 

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में जीत के बाद एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।' 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि ग्राम प्रधानों, ग्राम सभा सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनावों में 85 फीसद से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया। 

साथ ही योगी ने कहा कि पिछले सात सालों में केंद्र और साढ़े चार सालों में यूपी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी तबकों तक योजनाएं पहुंचाई। साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हर तबके के कार्यकर्ता को भाजपा की ओर से प्रतिनिधित्व का अवसर दिया गया है। उन्होंने इस जीत को सरकार और संगठन के टीम वर्क का प्रयास बताया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो