कर्नाटक के मंत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की तुलना ऐश्वर्या राय से की, खड़ा हुआ विवाद

By भाषा | Updated: December 6, 2019 20:33 IST2019-12-06T20:33:47+5:302019-12-06T20:33:47+5:30

कर्नाटकः ईश्वरप्पा ने अयोग्य ठहराए गए जद(एस) और कांग्रेस के विधायकों के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपनी पार्टियों से इस्तीफा नहीं दिया होता तो राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती थी।

BJP's K S Eshwarappa likens DyCM berth to Aishwarya Rai | कर्नाटक के मंत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की तुलना ऐश्वर्या राय से की, खड़ा हुआ विवाद

File Photo

कर्नाटक के वरिष्ठ नेता के. एस ईश्वरप्पा ने उप मुख्यमंत्री पद की पसंदगी की तुलना अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से करके शुक्रवार को विवाद खड़ा कर दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री ईश्वरप्पा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘.....किसको यह पद नहीं चाहिए (उप मुख्यमंत्री का)? एक युवक की चाहत एश्वर्या राय जैसी किसी शख्सियत की होती है। वह एक ही नहीं है?’’

दरअसल उन्होंने यह बात उस प्रश्न के उत्तर में कही कि क्या अयोग्य ठहराए गए विधायकों में से किसी को भी जीत मिलने पर उप मुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है।

बी एस येदियुरप्पा नीत कैबिनेट में तीन उप मुख्यमंत्री हैं। ईश्वरप्पा ने अयोग्य ठहराए गए जद(एस) और कांग्रेस के विधायकों के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपनी पार्टियों से इस्तीफा नहीं दिया होता तो राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती थी।

उन्होंने कहा कि नेताओं की आकांक्षाए होती हैं लेकिन उसे पूरा करने की गुंजाइश भी होनी चाहिए। सभी को उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता। 

Web Title: BJP's K S Eshwarappa likens DyCM berth to Aishwarya Rai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे