लाइव न्यूज़ :

छह स्थानों से भाजपा की जन विश्वास यात्रा शुरू, नड्डा ने कहा सपा भ्रष्टाचार और दुराचार का पर्याय

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:33 IST

Open in App

लखनऊ, 19 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राज्‍य के छह स्थानों से जनविश्वास यात्रा शुरू की और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अंबेडकरनगर में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी, भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार और दुराचार का पर्याय है।''

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सपा शासन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया कि यह नई सपा नहीं है, यह वही सपा है, इसे हमें समझना चाहिए।

भाजपा राज्य मुख्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी, केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर, मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बलिया और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गाजीपुर में जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई और जनसभाओं को संबोधित किेया।

समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि अंबेडकर नगर से जनविश्वास यात्रा की शुरुआत करते हुये नड्डा ने कहा, ' हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, ये सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी राजनीतिक पार्टी में ये कभी भी संभव नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि ''जम्मू कश्मीर से उठाकर देख लो हर पार्टी भाई भतीजावाद, जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद से ग्रसित हो चुकी है। नेशनल कांफ्रेंस परिवारवाद की पार्टी, पीडीपी परिवारवाद की पार्टी, हरियाणा में परिवारवाद की पार्टी, दक्षिण में जाओ परिवारवाद की पार्टी, बंगाल में जाओ परिवारवाद की पार्टी और उत्‍तर प्रदेश आओ तो परिवारवाद की पार्टी, मेरा बबुआ और बाकी कोई नहीं।'

भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों का अंतर स्पष्ट करते हुए नड्डा ने कहा कि ''बाकी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करती हैं, ये फलानी जाति इसको जोड़ लो, इस धर्म को जोड़ लो, उसको तोड़ लो, ये मोदी जी हैं जिनकी सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को इंगित करती हैं। ये योजना गरीब, पिछड़े, दलित, पीड़ित और वंचित के लिए है।''

उन्होंने जोर देकर कहा कि '' भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो सम्मान है, भाजपा है तो सुरक्षा है और भाजपा है तो विकास का प्रयास है, अन्य दलों में ये संभव नहीं है।''

समाजवादी पार्टी पर खनन माफिया, गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ ने माफिया की सफाई की और यह सुशासन की वजह से संभव हो सका।

अवधी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ई अवध के धरती पर हम दुनो हाथ जोडि़ के नमन करत हईं।’’ (मै इस अवध की धरती पर दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं ।)

उन्होंने कहा, '' जिंदा समाज वो है जो काम करने वाले को शाबासी दे और जिंदा समाज वह है जो नहीं काम करने वाले को घर बैठाने की ताकत रखे और मुझे लगता है कि अवध की जनता जिंदा समाज है, काम करने वालों को शाबासी देगी और नहीं काम करने वालों को घर बैठाएगी।''

उन्होंने कहा कि ये जन विश्वास यात्रा प्रदेश के छह स्थानों से प्रारंभ होकर 403 विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी और राज्‍य के करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है।'

नड्डा के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी व राज्‍य मंत्री कौशल किशोर समेत कई प्रमुख नेता इस यात्रा में मौजूद थे।

यात्रा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इन यात्राओं के माध्‍यम से हम भाजपा के केंद्र और राज्‍य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।

उन्होंने बताया कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए गुजरेंगी और जनता के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव में हम 300 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा भाजपा की सरकार बनाएंगे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में छह परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत की और उस समय की समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ परिवर्तन का संकल्प लेकर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरी। 2017 में भाजपा और सहयोगियों ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में 325 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल