लाइव न्यूज़ :

मूल्य वृद्धि, राष्ट्र की सीमाओं पर खतरे के बीच भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ समझ से परे: पायलट

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:57 IST

Open in App

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि यह समझ से परे है कि भाजपा ऐसे समय में 'जन आशीर्वाद यात्रा' के जरिए लोगों का आशीर्वाद मांग रही है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं और चीन व पाकिस्तान भारत की सीमाओं पर 'हमले' कर रहे हैं। पायलट ने आरोप लगाया कि राजस्थान में विपक्षी दल के रूप में भाजपा ने पिछले ढाई साल में कभी कुछ सकारात्मक नहीं किया।राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कांग्रेस उन सभी छह जिलों में जीतेगी जहां पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव बृहस्पतिवार से होने हैं। पायलट कांग्रेस विधायक हेमराम चौधरी के भाई के निधन के बाद उनके परिवार से मिलने यहां आए हैं। वह जयपुर लौटने से पहले जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। कांग्रेस नेता ने आश्चर्य जताया कि भाजपा ऐसे समय में लोगों से क्या 'आशीर्वाद' मांग रही है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 800 रुपये से अधिक हो गई है, देश को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान "दयनीय" स्थिति का सामना करना पड़ा और "चीन व पाकिस्तान सीमाओं पर देश पर हमले कर रहे हैं।’’पायलट ने कहा, “वे (भाजपा) ऐसी स्थिति में जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं, यह समझ से परे है।” केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए या तरक्की दिए गए भाजपा से संबंधित मंत्री ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, “कांग्रेस उन सभी छह जिलों में जीतेगी जहां पंचायत चुनाव हो रहे हैं क्योंकि भाजपा ने पिछले ढाई साल में विपक्षी दल के रूप में कुछ भी सकारात्मक नहीं किया है। इस सब के बीच, वे पोस्टर युद्ध में लगे रहे और यह स्थापित करने में लगे रहे कि कौन बड़ा है और कौन छोटा है।”भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में 200 जिला परिषद और 1,564 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव तीन चरणों में 26 व 29 अगस्त और एक सितंबर को होंगे।कृषि कानूनों पर पायलट ने कहा कि इन कानूनों को पेश किए नौ महीने हो चुके हैं लेकिन सरकार अपना ‘हठ’ को छोड़ने को राज़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धमकाती और गिरफ्तार करती है, "लेकिन आप न्याय की बात कभी नहीं करेंगे। यह सरासर हठ है और इस तरह का हठ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी