लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद हंसराज हंस बोले, JNU का नाम बदलकर MNU कर दो, कुछ तो मोदी जी के नाम पर होना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2019 08:18 IST

‘टोटे, टोटे’ गीत से मशहूर गायक  राजनेता हंसराज ‘हंस’ लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें उदित राज की जगह  उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ाया गया। हंस पांच लाख मतों के ज्यादा अंतर से जीतकर संसद पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘टोटे, टोटे’ गीत से मशहूर गायक  राजनेता हंसराज ‘हंस’ लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। हंस ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत शिरोमणि अकाली दल से की थी।

बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)का नाम MNU कर दो, मोदी जी के नाम पे भी तो कुछ होना चाहिए।' 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हंस ने जेएनयू में अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कहा, 'दुआ करो सब अमन से रहें। बम ना चले...हमारे बजुर्गों ने गलतियां की हैं, हम भुगत रहे हैं। मैं कहता हूं इसका (JNU) का नाम MNU कर दो, मोदी जी के नाम पे भी तो कुछ होना चाहिए।'

‘टोटे, टोटे’ गीत से मशहूर गायक  राजनेता हंसराज ‘हंस’ लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें उदित राज की जगह  उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ाया गया। हंस पांच लाख मतों के ज्यादा अंतर से जीतकर संसद पहुंचे हैं।

हंस ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत शिरोमणि अकाली दल से करते हुए साल 2009 में जालंधर से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

लोकसभा में अपने भाषण में शायराना अंदाज में अपनी बात रखते हुए नौजवानों के नशे की चपेट में आने और सीवर में काम करते हुए सफाईकर्मियों की मौत के मुद्दे उठाए जिस पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मेजें थपथपाईं थीं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं