भाजपा के गुजरात प्रभारी ने पार्टी के ‘कोर ग्रुप’ की बैठक की अध्यक्षता की
By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:40 IST2021-06-11T17:40:58+5:302021-06-11T17:40:58+5:30

भाजपा के गुजरात प्रभारी ने पार्टी के ‘कोर ग्रुप’ की बैठक की अध्यक्षता की
अहमदाबाद, 11 जून भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के ‘कोर ग्रुप’ की बैठक की अध्यक्षता की और कोरोना वायरस महामारी तथा चक्रवात ‘ताउते’ के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की सहायता के लिए किए गए काम का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने बैठक में हिस्सा लिया। गांधीनगर में हुई बैठक के बाद पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक के दौरान पार्टी के नेताओं ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।