लाइव न्यूज़ :

भाजपा की ‘जालसाजी’ सफल नहीं होगी, नड्डा, पात्रा और स्मृति ईरानी को जाना पड़ सकता है जेल: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 19, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई कांग्रेस ने कथित ‘टूलकिट’ मामले को लेकर बुधवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के ‘फर्जी प्रबंधकों’ की यह ‘जालसाजी’ सफल नहीं होगी तथा यह कोरोना महामारी के समय सरकार की ‘विफलता’ से ध्यान भटकाने की कोशिश भर है।

विपक्षी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि ‘फर्जी टूलकिट तैयार करने की जालसाजी’ के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रवक्ता संबित पात्रा को जेल जाना पड़ सकता है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जालसाजी और इसका उपयोग एजेंडा सेट करने के लिए किया गया है। हकीकत यह है कि इस मामले में संबित पात्रा को जेल जाना पड़ सकता है। जेपी नड्डा जी, बीएल संतोष जी और स्मृति ईरानी जी को भी जेल जाना पड़ सकता है। यह जालसाजी सफल नहीं होगी।’’

पात्रा पर कटाक्ष करते हुए सुरजेवाना ने कहा, ‘‘एक कहावत है ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।’ यह लोगों की सेवा करने का समय है। पात्रा जी, आप तो खुद के नाम के आगे डॉक्टर लिखते हैं, ऐसे में फर्जी कागज मत गढ़िए, लोगों की सेवा करिए।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘इस वक्त का मुद्दा ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं की कमी है। मुद्दा यह भी होना चाहिए कि सरकार विफल रही है, मौत के आंकड़ों को छिपाया गया है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘सत्तापक्ष के लोग सिर्फ ध्यान भटकाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा के फर्जी प्रबंधकों का फर्जी एजेंडा सफल नहीं होगा।’’

गौरतलब है कि कोरोना काल में राजनीतिक लाभ के लिए ‘‘टूलकिट’’ तैयार करने और इसके जरिए देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का कांग्रेस पर आरोप लगाने के एक दिन बाद भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने बुधवार को दावा किया कि इस कथित टूलकिट की रचनाकार कांग्रेस की कार्यकर्ता सौम्या वर्मा हैं जो विपक्षी पार्टी के शोध विभाग के प्रमुख राजीव गौड़ा के कार्यालय से संबद्ध हैं।

एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए पात्रा ने आरोप लगाया था कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘‘अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशिश की है।

कांग्रेस ने मंगलवार को ही भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित उसके वरिष्ठ नेताओं बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा तथा कई अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में ‘जालसाजी’ की शिकायत दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर