लाइव न्यूज़ :

बूथों पर भाजपा की बुरी नजर, सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:09 IST

Open in App

लखनऊ, 12 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अबकी बार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है।

सपा मुख्यालय से रविवार को जारी बयान के अनुसार यादव ने कहा, ''समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बिना समय गंवाए अपने अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं, इस कार्य में कोई कोताही न हो, बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए और कार्यकर्ता यह न भूलें कि उन्हें ऐसा अवसर दोबारा मिलने वाला नहीं है।''

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोकतंत्र के इस उत्सव (2022 के विधानसभा चुनाव) की पवित्रता को बचाने के कार्य में जहां सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से लगना है, वहीं भाजपा के अलोकतांत्रिक इरादों से पूरी तरह सतर्क भी रहना होगा।’’

यादव ने कहा, ‘‘अबकी बार बूथों पर भाजपा की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है।’’

उन्होंने कहा कि सपा इस संबंध में पुख्ता रणनीति बना रही है ताकि भाजपा जनता को धोखा न दे सके।

यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के झूठे प्रचार में विज्ञापनों की स्थिति इतनी डरावनी है कि समाजवादी सरकार के विकास के कामों को तो भाजपा अपने कामों में गिनाती ही रही है, पर आश्चर्य तो यह है कि पश्चिम बंगाल के फ्लाईओवर को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चित्र के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। जहां भी अच्छा काम हुआ है, भाजपा को उसे अपना बताने में कोई संकोच नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग