लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर आरोप, ममता सरकार के आला अधिकारियों पर दबाव बना रही किशोर की टीम

By भाषा | Updated: August 11, 2019 14:39 IST

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि किशोर और उनकी टीम के सदस्य सरकारी कार्यालयों का दौरा कर रहे हैं। लोगों के फीडबैक के नाम पर अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं कि वे क्या करें और क्या नहीं। सिन्हा ने कहा, ‘‘ तृणमूल सलाह के लिए किशोर को नियुक्त करे इसमें कोई समस्या नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि किशोर और उनकी टीम के सदस्य सरकारी कार्यालयों का दौरा कर रहे हैं।किशोर की सलाह पर तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी से सीधे संपर्क करने और अपनी शिकायतें एवं सुझाव देने के लिए हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लॉन्च किया है।

भाजापा की पश्चिम बंगाल ईकाई ने रविवार को चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम पर राज्य सरकार के अधिकारियों के कामकाज में हस्तक्षेप करने और वरिष्ठ अधिकारियों पर उनका आदेश मानने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और किशोर के संगठन, द इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पीएसी) ने इन आरोपों से इनकार किया है।

लोकसभा में खराब प्रदर्शन के बाद तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोकप्रियता बढ़ाने के लिए आई-पीएसी की सेवाएं ली है। किशोर की सलाह पर तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी से सीधे संपर्क करने और अपनी शिकायतें एवं सुझाव देने के लिए हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लॉन्च किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि किशोर और उनकी टीम के सदस्य सरकारी कार्यालयों का दौरा कर रहे हैं। लोगों के फीडबैक के नाम पर अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं कि वे क्या करें और क्या नहीं। सिन्हा ने कहा, ‘‘ तृणमूल सलाह के लिए किशोर को नियुक्त करे इसमें कोई समस्या नहीं है।

तृणमूल डूबता हुआ जहाज है और न तो किशोर और न ही कोई अन्य चुनाव रणनीतिकार ममता बनर्जी को बचा सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे सरकारी अधिकारियों को दिए गए काम में हस्तक्षेप करते हैं। यह खतरनाक और अस्वीकार्य है। कैसे कोई पार्टी सरकार के कामकाज का राजनीतिकरण कर सकती है? यह तुरंत बंद होना चाहिए?’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्यमंत्री और तृणमूल पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘ मीडिया और भाजपा दोनों के आरोप आधारहीन है। ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। कोई सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर रहा। सरकार अपना काम कर रही है और हमारी पार्टी अपना। ’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां