लाइव न्यूज़ :

चंद्रपुर शराब बंदी पर भाजपा के दोहरे मानदंड का भंडाफोड़ : कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:35 IST

Open in App

मुंबई, 29 मई कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब से प्रतिबंध हटाने के मुद्दे पर वह ‘‘दोहरा मानदंड’’अपना रहे हैं।

महाराष्ट्र कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को विदर्भ के चंद्रपुर जिले में शराब से प्रतिबंध हटा लिया था। छह वर्ष पहले फडणवीस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने वहां शराब पर प्रतिबंध लगाया था।

फडणवीस ने इस निर्णय पर कहा था कि शिवसेना नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार का शराब पर प्रतिबंध हटाने का फैसला ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है और लंबे समय में इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे।

राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस कदम का (शराब से प्रतिबंध हटाने) का बजट सत्र के दौरान समर्थन किया था। इस मुद्दे पर भाजपा के दोहरे रवैये का भंडाफोड़ हो गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दोहरे मानदंड वाली पार्टी है ‘‘जो राजनीतिक अवसरवाद के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच