लाइव न्यूज़ :

सीएए पर भाजपा का दोहरा मापदंड उजागर हुआ, असम में मुद्दा उठाने से डर रही पार्टी: बघेल

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 मार्च भाजपा पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहा कि भगवा दल के शीर्ष नेता पश्चिम बंगाल में तो इस विवादास्पद कानून को लागू करने की बात कर रहे हैं लेकिन असम में इस मुद्दे को उठाने से डर रहे हैं।

गुवाहाटी में प्रेसवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़ के बुरे हालात, हाशिए पर खड़े चाय बागान श्रमिकों और तस्करों के गिरोह से जुड़े सवालों के जवाब देने से बच रही है।

बघेल ने कहा, '' भाजपा नेता असम में सीएए के मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी चुप हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी चुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे को नजरअंदाज किया। उनकी चुप्पी दर्शाती है कि सीएए लागू करने के मुद्दे पर उनका दृष्टिकोण स्पष्ट नहीं है। सीएए को लेकर भाजपा का दोहरा मापदंड उजागर हो गया है।''

कांग्रेस नेता ने दोहराया कि अगर उनकी पार्टी की असम में सरकार बनती है तो यह सुनिश्चित करेगी कि सीएए लागू नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह