लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु के लिये खुले हैं भाजपा के द्वार : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:59 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी के द्वार अधिकारी और कई अन्य नेताओं के लिये खुले हुए हैं।

उन्होंने अधिकारी के इस्तीफे को ''तृणमूल कांग्रेस के अंत'' का सूचक बताते हुए कहा कि पार्टी का ''अस्तित्व मिट'' जाएगा।

घोष ने यहां पत्रकारों से कहा, ''शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस छोड़ना केवल एक झांकी है। सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता इसके कामकाज के तरीके से नाराज हैं। हमने अपने द्वार खोल रखे हैं।''

पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे अधिकारी ने शुक्रवार को राज्य के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित हुगली नदी पुल आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें मनाने के लिये पर्दे के पीछे चल रही टीएमसी की कोशिशों को झटका दिया था।

इससे पहले अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा फैक्स के जरिए भेजा और राज्यपाल जगदीप धनखड को भी ईमेल कर दिया।

राज्यपाल ने ट्वीट किया,‘‘ आज दोपहर 1:05 बजे मंत्री शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा मुझे भेजा गया, जिसमें मुख्यमंत्री को संबोधित किया गया है। मुद्दे को संवैधानिक दृष्टिकोण से हल किया जाएगा।’’

इस बीच, पार्टी छोड़ने की इच्छा प्रकट कर चुके कूचबिहार से टीएमसी के विधायक मिहिर गोस्वामी शुक्रवार को भाजपा सांसद निशित प्रमाणिक के साथ नयी दिल्ली के लिये रवाना हो गए, जिससे उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों के अनुसार गोस्वामी आज शाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित