छत्तीसगढ़ में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की योजना पर भाजपा का तंज, कहा- भूपेश है तो भ्रष्टाचार है

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2023 14:41 IST2023-06-29T14:40:30+5:302023-06-29T14:41:59+5:30

भाजपा नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण कांग्रेस नेतृत्व का उनपर से भरोसा उठ गया है.

BJP's Dig At Congress's Plan To Fight Chhattisgarh Polls Unitedly | छत्तीसगढ़ में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की योजना पर भाजपा का तंज, कहा- भूपेश है तो भ्रष्टाचार है

(फाइल फोटो)

Highlightsछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने भ्रष्ट शासन के कारण अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर विश्वास खो दिया है।उन्होंने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ने के कांग्रेस के फैसले का जिक्र किया।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने भ्रष्ट शासन के कारण अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर विश्वास खो दिया है। उन्होंने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ने के कांग्रेस के फैसले का जिक्र किया। 

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस आगामी राज्य विधानसभा चुनाव पार्टी की दीर्घकालिक परंपरा के अनुसार मौजूदा सीएम भूपेश बघेल और पार्टी प्रमुख के सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। देव को डिप्टी सीएम नियुक्त करने का फैसला इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले किया गया था, लेकिन देव ने कहा कि एक दिन के लिए भी दी गई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करने की होगी। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं उसे पूरा करूंगा।" इसका जिक्र करते हुए भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, "कल कांग्रेस की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पद से भूपेश बघेल का चेहरा हटा दिया गया। ऐलान किया गया कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी।"

उन्होंने कहा, "हमें भरोसा है भूपेश पर का नारा अब बदल कर भ्रष्टाचार मुमकिन है का नारा हो गया है।अब जब वे सामूहिक नेतृत्व की बात कर रहे हैं तो यह तय है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का भूपेश बघेल पर से भरोसा उठ गया है।" आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और सीएम बघेल से इस्तीफे की मांग की है। 

आप ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर राज्य को भ्रष्टाचार का केंद्र बनाने का आरोप लगाया। आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने तो सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी तक की मांग कर दी थी। 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव इस साल नवंबर में होने की संभावना है। 

फिलहाल छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के 71 सदस्य हैं। विपक्ष में 14 विधायकों के साथ भाजपा, 3 के साथ जनता कांग्रेस और 2 के साथ बसपा शामिल है।

Web Title: BJP's Dig At Congress's Plan To Fight Chhattisgarh Polls Unitedly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे