लाइव न्यूज़ :

केएमसी चुनाव में भाजपा की हार जिलों में नहीं दोहराई जाएगी : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:07 IST

Open in App

कोलकाता, 24 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि आगामी 111 नगर निकायों के चुनाव में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में उनकी पार्टी की पराजय की पुनरावृत्ति नहीं होगी, क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की ‘‘धांधली’’ की कोशिशों का जवाब देंगे।

घोष ने जोर देकर कहा कि राज्य के कई जिलों में भाजपा की बुनियाद मजबूत है, जहां उन्हें उम्मीद है कि कोलकाता की तुलना में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा। उन्होंने दावा किया, ‘‘केएमसी चुनाव में तृणमूल ने बड़ी जीत दर्ज की है। यह चुनाव में बड़े पैमाने पर उनकी (तृणमूल की) धांधली को दर्शाता है। तृणमूल जिलों में होने वाले नगरपालिका चुनावों में इस प्रयोग को दोहरा नहीं सकती, क्योंकि भाजपा का कई जगहों पर मजबूत आधार है। जिलों में परिणाम अलग होगा।’’

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि कोलकाता में भी पार्टी की जड़ें मजबूत हैं, लेकिन वह ‘‘धमकी’’ की वजह से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। घोष के दावों पर पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा राज्य में हर जगह ‘‘बुरी तरह हारेगी’’। हकीम को कोलकाता का महापौर भी नामित किया गया है।

हाल में संपन्न कोलकाता नगर निगम चुनावों में तृणमूल ने 134, भाजपा ने सिर्फ तीन और कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने दो-दो वार्ड में जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र