लाइव न्यूज़ :

‘‘भाजपा की सीआरपीएफ’’ मतदाताओं को परेशान कर रही : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:46 IST

Open in App

बनेश्वर (पश्चिम बंगाल), सात अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर ‘‘भाजपा की सीआरपीएफ’’ राज्य के मतदाताओं को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोक रही है और उनकी जान ले रही है।

ममता ने कूच बिहार जिले में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय बल के कर्मियों पर मौजूदा विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी करने और लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।

ममता ने अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह सुकमा में नक्सली हमले में और इससे पहले पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में सुरक्षाकर्मियों की जान बचाने में नाकाम रहे तथा इसके स्थान पर वह अपनी पार्टी भाजपा के लिए अन्य राज्यों में वोट मांगते रहे।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे तृणमूल के लिए 200 से अधिक सीटें सुनिश्चित करें, ‘‘अन्यथा भाजपा मेरी पार्टी के ‘धोखेबाजों’ को अपने पक्ष में करने के लिए रिश्वत देगी।’’

ममता ने कहा, "भाजपा की सीआरपीएफ महिलाओं को पीट रही है, लोगों को परेशान कर रही है और उनकी जान ले रही है। वे मतदाताओं को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने और अपना वोट डालने में बाधा डाल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें ऐसा करने का निर्देश दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी भी पुलिस को गृह मंत्री (पश्चिम बंगाल की) होने के बाद भी ऐसे आदेश नहीं दिए हैं।"

केंद्रीय बल पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि "मैं सीआरपीएफ का सम्मान करती हूं। लेकिन, उन लोगों का सम्मान नहीं करती जो भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। सीआरपीएफ को जनता को वोट डालने से नहीं रोकना चाहिए।" "

छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में तीन दिन पहले नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु का जिक्र करते हुए ममता ने सवाल किया कि जान गंवाने वालों के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?

उन्होंने कहा कि हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए कुछ करने के बदले, शाह (विभिन्न चुनावी राज्यों में) मतदाताओं से अपनी पार्टी को वोट देने के लिए कह रहे हैं।

ममता ने दावा किया कि राज्य में हो रहे चुनावों के दौरान कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सीआरपीएफ के जवान जिम्मेदार भूमिका निभाएं और आगामी पांच चरणों में इस तरह की मौत नहीं हो। उन्होंने कहा, ‘‘10 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गयी। यह मेरे समय में कभी नहीं हुआ। हम सभी शांतिपूर्ण मतदान चाहते हैं ताकि लोग अपना वोट डाल सकें। हम शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रशासन चुनाव आयोग चला रहा है। कृपया गौर करें कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी की जान नहीं जाए। मेरा आपसे यह भी अनुरोध है कि कि कृपया देखें कि सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ या आईटीबीपी लोगों को परेशान नहीं करें। किसी को भी लोगों तथा महिलाओं को परेशान करने की अनुमति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए