लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सब कुछ सामान्य होने के भाजपा के दावे 'खोखले' साबित हुए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 21, 2021 00:38 IST

Open in App

जम्मू, 20 अक्टूबर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सब कुछ सामान्य होने के केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के दावे बेगुनाहों के खिलाफ जारी हिंसा की घटनाओं से 'खोखले' साबित हुए हैं।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के लिए पार्टी प्रभारी पाटिल ने यहां पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।

कांग्रेस नेता ने कहा, "भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के घाटी में सब कुछ सामान्य होने के दावे पूरी तरह से खोखले साबित हुए हैं और निर्दोषों, विशेष रूप से अल्पसंख्यकों को दिन-प्रतिदिन आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाकर मारा जा रहा है, जो बहुत ही गंभीर और चौंकाने वाला है।"

पाटिल ने पुंछ जिले के मेंढर और सुरनकोट के अलावा राजौरी जिले के थानमंडी के वन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के एक अभियान में दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित नौ जवानों की मौत पर भी चिंता व्यक्त की।

कांग्रेस नेता ने कहा, "केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन निर्दोष लोगों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। घाटी में निर्दोष एवं चुनिंदा लोगों को पिछले दो साल से अधिक समय से निशाना बनाया जा रहा है और अब घाटी में राष्ट्रवादी लोगों के लिए स्थिति बदतर और असुरक्षित हो गई है।"

उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय लोग, विशेष रूप से अल्पसंख्यक खतरा महसूस कर रहे हैं और अपनी जान की सुरक्षा के लिए घाटी छोड़कर जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे