लाइव न्यूज़ :

मथुरा पर भाजपा का दावा झूठा, केवल चुनाव में वोट बटोरना चाह रही है पार्टी : हिन्दू महासभा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:54 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), दो दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह में छह दिसम्बर को लड्डूगोपाल का जलाभिषेक का ऐलान करने वाली अखिल भारत हिन्दू महासभा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा संबंधी ट्वीट से खफा है।

उसने कहा कि भाजपा को तो केवल आगामी चुनाव में वोट बटोरने की चिंता है, भगवान कृष्ण या मथुरा की नहीं। मौर्य ने ट्वीट किया था, "अयोध्या, काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।"

हालांकि, जिला प्रशासन की आपत्ति के पश्चात महासभा ने उक्त कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए अब हिन्दू मतावलंबियों से छह दिसम्बर को अपने घरों में रहकर लड्डूगोपाल का जलाभिषेक करने का आह्वान किया है।

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है,‘‘भाजपा का कोई भी नेता, मंत्री, विधायक, संघ कार्यकर्ता, पदाधिकारी या स्वयंसेवक मथुरा में दिखाई दिया तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा।’’

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी शास्त्री द्वारा जारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के बयान से संबंधित वीडियो क्लिप में कहा गया है,‘‘ सही बात तो यह है कि अयोध्या, काशी या मथुरा इनमें से भाजपा के एजेण्डे में कोई भी, कभी भी नहीं रहा। लेकिन अयोध्या का मुकदमा जीतने के बाद मथुरा में शाही ईदगाह को हटाने के लिए हमारे द्वारा मुहिम चलाए जाने के बाद भाजपा मथुरा को भी अपने एजेण्डे में बताने लगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सच्चाई तो यह है कि भाजपा के किसी नेता ने पिछले 70 साल में राम मंदिर के संबंध चले मामलों में एक में भी अपनी हाजिरी नहीं दी, फूटी कौड़ी तक नहीं लगाई। महासभा के नेताओं ने यह मुकदमा अपने खर्चे से लड़ा और राम मंदिर मामले में शीर्ष अदालत का फैसला आ जाने के बाद भाजपा उसे अपनी उपलब्धि के रूप जाहिर कर उसके नाम पर वोट बटोरना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!