लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता का बीजेपी पर वार, कहा- सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग करना महात्मा गांधी का अपमान है

By भाषा | Updated: October 18, 2019 06:01 IST

असम विधानसभा में विपक्ष के नेता सैकिया ने कहा, “मरणोपरांत सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति का अपमान है।”

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुत्व विचारक वी डी सावरकार के लिए भारत रत्न की महाराष्ट्र भाजपा की मांग पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवव्रत सैकिया ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि यह महात्मा गांधी की स्मृतियों का अपमान है।महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने हिंदुत्व के सबसे बड़े पैरोकारों में से एक सावरकर को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने की वकालत की है।

हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकार के लिए भारत रत्न की महाराष्ट्र भाजपा की मांग पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवव्रत सैकिया ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि यह महात्मा गांधी की स्मृतियों का अपमान है क्योंकि उन पर राष्ट्रपिता की हत्या के मामले में सह-साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया गया था।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने हिंदुत्व के सबसे बड़े पैरोकारों में से एक सावरकर को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने की वकालत की है।

असम विधानसभा में विपक्ष के नेता सैकिया ने कहा, “मरणोपरांत सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति का अपमान है।” उन्होंने एक बयान में कहा कि सावरकर पर महात्मा गांधी की हत्या के मामले में सह साजिशकर्ता थे होने का आरोप लगाया गया था।

हालाकि, साक्ष्यों के अभाव में उन्हें बरी किया गया था। मामले में सरदार वल्लभभाई पटेल इस बात से आश्वस्त थे कि सावरकर गांधी की हत्या के लिए दोषी थे।

सैकिया ने फरवरी 1948 में सरदार पटेल के जवाहरलाल नेहरू को लिखे पत्र का उल्लेख करते कहा, “वह सीधा सावरकर के नीचे काम करने वाला हिन्दू महासभा का कट्टरपंथी गुट था जिसने साजिश रची।”

सैकिया ने दावा करते हुए कहा, “कपूर आयोग ने बाद में गांधी की हत्या के षड्यंत्र की जाँच की थी। आयोग ने 1969 की अपनी रिपोर्ट में संकेत दिया था कि सावरकर और उनका गुट गांधी की हत्या में शामिल था।” 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन