लाइव न्यूज़ :

भाजपा की बंगाल इकाई ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया, चुनाव आयोग व गृह मंत्री से शिकायत की

By भाषा | Updated: February 21, 2021 16:56 IST

Open in App

कोलकाता, 21 फरवरी उत्तर 24 परगना जिले में ‘परिवर्तन यात्रा’ पर हमले का आरोप लगाते हुए भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने रविवार को चुनाव आयोग और गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत की। साथ ही राज्य पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए यात्रा में शामिल होने वालों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराने की बात कही।

भाजपा की बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी ने शिकायत में आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थक शरारती तत्वों ने शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में परिवर्तन यात्रा पर बम से हमला किया था, जिसमें भगवा दल के दो कार्यकर्ता घायल हुए।

बनर्जी ने लिखा, “पूर्व में सूचित किए जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने यात्रा में शामिल होने वालों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए।”

उन्होंने “पक्षपाती अधिकारियों” और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं बिना पक्षपात के संपन्न कराने के वास्ते ईमानदार एवं तटस्थ कर्मियों की तैनाती की मांग की।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जब हमला हुआ तो स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला किया गया था, जिसके बाद भगवा दल और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।

भाजपा ने जहां मिनाखा में रैली पर हुए हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया तो वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इस आरोप से इनकार किया और कहा था कि भगवा दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में स्थित तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने बताया कि मिनाखा थानांतर्गत मलांचा में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ में पीछे चल रहे दो वाहन पथराव के चलते क्षतिग्रस्त हो गए।

भाजपा ने दावा किया था कि बम फेंके जाने से पार्टी कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने हालांकि, कहा था कि हमले में कोई बम नहीं फेंका गया और न ही किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग