लाइव न्यूज़ :

भाजपा के ‘अधिकृत गुंडे’ आप के सदस्यों को निशाना बना रहे हैं: चड्ढा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसम्बर आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा के ‘‘अधिकृत गुंडे’’ उनके सदस्यों पर तब से निशाना साध रहे हैं और हमला कर रहे हैं, जब से पार्टी ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है। पार्टी ने कहा कि अब उसकी विधायक आतिशी को निशाना बनाया गया है जिनके घर के बाहर दो ऐसी ‘‘संदिग्ध’’ कारें खड़ी थी जिन पर ‘एमपी’ (संसद सदस्य) के स्टिकर लगे हुए थे।

भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि आप के नेता नगर निगमों को धनराशि जारी करने और पानी की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर दिल्ली सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

आप विधायक राघव चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों और उनके अधिकारों के समर्थन में बात की है तब से आम आदमी पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर निशाना साधा जा रहा है और पार्टी के सदस्यों को चुप कराने, धमकाने और डराने की कोशिश की गई है।

चड्ढा ने आरोप लगाया, ‘‘ कालकाजी क्षेत्र से हमारी विधायक आतिशी का जीवन भी खतरे में है। कुछ ‘गुंडे’ उनके घर के बाहर खड़े थे। कल रात उनके घर के बाहर दो कारें खड़ी थीं। इन कारों पर ऐसे स्टिकर लगे थे, जो केवल उन वाहनों को जारी किए जाते हैं जो संसद में प्रवेश कर सकती हैं। इसका मतलब है कि भाजपा के ‘अधिकृत गुंडे’ आप के सदस्यों को निशाना बना रहे हैं और उन पर हमला कर रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने और आतिशी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलने के लिए समय मांगा था लेकिन उन्हें अभी तक समय नहीं दिया गया है।

चड्ढा ने कहा, ‘‘हम जल्द ही दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलेंगे और उनसे दिल्ली पुलिस को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को याद दिलाने की अपील करेंगे। अगर आम आदमी पार्टी के किसी विधायक या नेता पर हमला होता है, या कोई अप्रिय घटना घटती है, अगर हममें से कोई भी घायल होता है, तो इसके लिए केवल भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार होगी।’’

इन आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप के नेता इस तरह के आधारहीन बयान देने का अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप के नेता नगर निगमों को धनराशि जारी करने और पानी की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर दिल्ली सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने आप के किसी भी नेता पर कभी भी हमला नहीं किया है और भाजपा कभी भी राजनीतिक हिंसा का सहारा नहीं लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग