लाइव न्यूज़ :

सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन पर बीजेपी का वार, कहा- पहले कैबिनेट में किसानों के कर्ज माफी की घोषणा टांय टांय फिस्स

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:19 IST

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं, अनुबन्धकर्मियों को स्थाई नौकरी देने की बात करने वाली सरकार ने अभी सिर्फ बकाया मानदेय देने का निर्णय लिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रतुल ने कहा कि भाजपा नई सरकार की कानून सम्मत सभी सकारात्मक पहलों का समर्थन करेगीउन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन के लिए शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं इसलिए भी आवश्यक हैं क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के सहयोग पर खड़ी है।

भाजपा ने झारखंड में रविवार को सत्ता संभालने वाली हेमंत सोरेन सरकार को पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि नयी सरकार अपने इस वादे पर ‘‘टांय-टांय फिस्स’’ हो गयी। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं, अनुबन्धकर्मियों को स्थाई नौकरी देने की बात करने वाली सरकार ने अभी सिर्फ बकाया मानदेय देने का निर्णय लिया।’’

भाजपा ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित हुई नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उम्मीद करती है कि नई सरकार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी। प्रतुल ने कहा कि भाजपा नई सरकार की कानून सम्मत सभी सकारात्मक पहलों का समर्थन करेगी, लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के ऋण माफी की घोषणा करने की बात को नई सरकार ने भुला दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन के लिए शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं इसलिए भी आवश्यक हैं क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के सहयोग पर खड़ी है। देश में ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है जब कांग्रेस के सहयोग से चल रही किसी दूसरे दल के मुख्यमंत्री की सरकार को कांग्रेस ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने दिया हो।’’

प्रतुल ने कहा की जब सोरेन विपक्ष में थे तो वे सरकार की ‘‘पोस्टर-बैनर संस्कृति’’ का विरोध करते थे लेकिन आज पूरे शहर में नई सरकार के गठन के रिकॉर्ड संख्या में सरकारी होर्डिंग लगे हैं। प्रतुल ने कहा कि इसमें कोई नकारात्मक बात नहीं है लेकिन सोरेन ने इस संस्कृति का विरोध किया था इसलिए भाजपा सिर्फ उन्हें उनकी बातें याद दिला रही है। 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है