लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के लिए भाजपा का ‘अहंकार’ भी जिम्मेदार : शिवसेना

By भाषा | Updated: May 4, 2021 12:51 IST

Open in App

मुंबई, चार मई शिवसेना ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के कारणों में भाजपा का ‘‘अहंकार’’ भी शामिल है।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर रहने के लिए भाजपा की ‘‘असहिष्णुता’’ जिम्मेदार थी।

यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आयी है जब कुछ दिन पहले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री छगन भुजबल को भाजपा के बारे में बोलने के दौरान संभलकर शब्दों का इस्तेमाल करने को कहा था।

भुजबल ने पश्चिम बंगाल चुनाव के संदर्भ में भाजपा के बारे में कुछ टिप्पणी की थी।

संपादकीय में सवाल किया गया, ‘‘महाराष्ट्र कब इतना असहिष्णु हो गया?’’

‘सामना’ में कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में हार के लिए भाजपा का ‘अहंकार’ भी जिम्मेदार है।’’

शिवसेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हार के कारण भाजपा महाराष्ट्र में पंढरपुर सीट पर उपचुनाव में जीत का जश्न भी नहीं मना पा रही।

महाराष्ट्र में विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ एमवीए को झटका लगा है। भाजपा उम्मीदवार समाधान आवताडे ने सोलापुर में पंढरपुर-मंगलावेधा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राकांपा उम्मीदवार को 3700 से ज्यादा मतों से हरा दिया।

संपादकीय में कहा, ‘‘महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) को पंढरपुर उपचुनाव में हार मिली और हर किसी ने भाजपा और जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई दी। लेकिन विजेता को बधाई देने वाले को एमवीए के किसी भी नेता ने धमकी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू