लाइव न्यूज़ :

भाजपा का जन-विरोधी बजट :ममता

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:04 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), एक फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट को ‘जन-विरोधी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि यह जनता को छलने वाला बजट है और राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा देश के संसाधनों को निजी क्षेत्र के लोगों को बेच रही है।

नये कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग दोहराते हुए बनर्जी ने कहा कि जब केंद्र सरकार करोड़ों रुपये के डूबते कर्ज को माफ कर रही है तो कृषि कानूनों को वापस लेने में कैसा संकोच है?

बनर्जी ने यहां उत्तर बंग उत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे (भाजपा) राष्ट्रवाद पर दूसरों को भाषण देते हैं, लेकिन वास्तव में वे ही देश को बेच रहे हैं। वे पीएसयू, बीमा, रेलवे और बंदरगाहों से लेकर सबकुछ बेच रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जनता को छलने वाला बजट है। यह किसान विरोधी, जन विरोधी और देश विरोधी बजट है।’’

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कुछ नेताओं को दिल्ली बुलाने के लिए भाजपा द्वारा चार्टर्ड विमान की व्यवस्था किये जाने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि उनके पास प्रवासी श्रमिकों की यात्रा के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन चार्टर्ड विमानों में भ्रष्ट नेताओं को बुलाने के लिए पैसे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे