लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी प्रतिक्रिया, अमित मालवीय ने किया पलटवार

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 20, 2022 18:04 IST

बीजेपी आईटी-सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक इन्फोग्राफिक साझा किया जिसमें यूरो, ग्रेट ब्रिटेन पाउंड और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जैसी अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने गुरुवार को डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसके बाद मालवीय ने ट्वीट कर उन्हें अपनी पार्टी पर ध्यान देने को कहा।खड़गे ने ट्वीट कर लिखा था कि डॉलर के मुकाबले फिर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 83 पार पहुंचा।मालवीय ने कहा कि आप कांग्रेस की गिरावट पर ध्यान दें, जो देश में लगभग सिमट चुकी है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपनी पार्टी के "पतन" पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। दरअसल, खड़गे ने गुरुवार को डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसके बाद मालवीय ने ट्वीट कर उन्हें अपनी पार्टी पर ध्यान देने को कहा।

खड़गे ने ट्वीट कर लिखा था, "डॉलर के मुकाबले फिर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 83 पार पहुंचा। गिरता रुपया हमारी इकॉनमी के लिये काफी खतरनाक साबित हो सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि रुपया कमजोर नहीं हो रहा, डॉलर मजबूत हो रहा है। सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा, केंद्र सरकार को जल्द ही ठोस कदम उठाने होंगे।" वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे के ट्वीट पर अमित मालवीय का जवाब सामने आया। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सरकार और आरबीआई सभी उचित कदम उठा रहे हैं। जैसा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बताया रुपये में गिरावट बाकी देशों की तुलना में बहुत कम है। आप कांग्रेस की गिरावट पर ध्यान दें, जो देश में लगभग सिमट चुकी है। गुजरात और हिमाचल के चुनाव भी हैं, जिनमें हार के लिए आप जिम्मेदार होंगे।"

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में रुपये के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में कहा था कि इस मामले पर उनका विचार है कि भारतीय मुद्रा में गिरावट नहीं है बल्कि डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। वित्त मंत्री के इस बयान की विपक्षी दलों की भारी आलोचना की थी। यही नहीं, अभी भी यह सिलसिला जारी है।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेBJPकांग्रेसभारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह