तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा का गठबंधन जारी रहेगा: नड्डा

By भाषा | Updated: January 30, 2021 23:38 IST2021-01-30T23:38:37+5:302021-01-30T23:38:37+5:30

BJP's alliance with AIADMK to continue for Tamil Nadu assembly elections: Nadda | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा का गठबंधन जारी रहेगा: नड्डा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा का गठबंधन जारी रहेगा: नड्डा

मदुरै (तमिलनाडु), 30 जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा।

उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगी।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के लिए रक्षा गलियारा जैसी परियोजनाओं को सुगम किया जबकि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासनकाल के दौरान राज्य को ‘‘नजरअदांज’’ किया गया।

तमिल को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा बताते हुए उन्होंने कहा कि जब सही व्यक्ति उचित स्थान पर होता है तो वह उचित निर्णय लेता है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यभार संभालने के बाद देश के साथ-साथ तमिलनाडु का भी ‘‘सुरक्षित भविष्य’’ सुनिश्चित हुआ।

उन्होंने कहा कि तमिल लोगों के पास उद्यमशीलता, आर्थिक और सांस्कृतिक लोकाचार का अनूठा संगम है।

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर तमिल भाषा एवं संस्कृति के प्रति सम्मान नहीं होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

भाजपा अध्यक्ष यहां एक दिन के दौरे पर आए थे। उन्होंने दिन में पार्टी की कोर कमेटी की एक बैठक की अध्यक्षता भी की।

नड्डा मशहूर मीनाक्षी मंदिर भी गए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पसुंपोन मुत्थुरामलिंग तेवर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's alliance with AIADMK to continue for Tamil Nadu assembly elections: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे