लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की अपील पर दीप जलाने के बजाय फायरिंग करने वाली महिला नेता पर BJP ने की कार्रवाई, पार्टी से किया सस्पेंड

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 17:02 IST

पीएम मोदी की अपील पर दीप जलाने के बजाय फायरिंग करने वाली महिला नेता पर BJP ने की कार्रवाई, पार्टी से किया सस्पेंड

Open in App
ठळक मुद्देहर्ष फायरिंग के बाद मंजू तिवारी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर दिया।मंजू तिवारी ने बाद में कहा कि मैं अपनी गलती स्वीकार करती हूं और इसके लिए माफी मांगती हूं।

नई  दिल्ली: देश में जारी कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दीप जलाने के बजाय ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बलरामपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को पार्टी से अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

 दरअसल, पीएम की अपील पर देश वासियों ने रविवार (5 अप्रैल) रात 9 बजे नौ मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर एकजुटता का संदेश दिया।

इसी समय उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू तिवारी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कोरोना को भगाने के लिए ताबड़-तोड़ हर्ष फायरिंग की।

इतना ही नहीं हर्ष फायरिंग के बाद मंजू तिवारी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर दिया जिसके बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। 

इस मामले को तूल पकड़ते देख व रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा नेता मंजू तिवारी ने मीडिया के सामने कहा कि कल करीब नौ बजे रात में मैंने हवाई फायरिंग की। "मैंने पूरे शहर को मोमबत्तियों और मिट्टी के दीयों से जगमगाते देखा, तो मुझे ऐसा लगा जैसे यह दीवाली मनाया जा रहा हो और इसी वजह से जज्बात में आकर मैंने हवा में फायरिंग की। मैं अपनी गलती स्वीकार करती हूं और इसके लिए माफी मांगती हूं।

मामला जैसे ही पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा भाजपा नेत्री पर तुरंत कार्रवाई की गई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंजू तिवारी द्वारा फायरिंग की जा रही है। इस मामले में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीप जलाने के बाद बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी अपने पति ओमप्रकास तिवारी की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर से बाहर निकली। वीडियो में मंजू तिवारी के हाथ में एक 6 राउंड वाल रिवाल्वर दिख रहा है और उससे वह एक राउंड फायरिंग करती दिख रही हैं। ऐसा उन्होंने कोरोना वायरस को भगाने के लिए किया। फायरिंग वाली वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा, आज दीप जलाने के बाद कोरोना वायरस को भगाते हुए।

यूपी कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, कानून तोड़ने में सबसे ज्यादा आगे भाजपा नेता ही रहते हैं। कल पीएम की अपील थी दिया जलाने की लेकिन देखिए कैसे भाजपा नेता व बलरामपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने खुलेआम प्रदर्शन के लिए फायरिंग की और वीडियो फेसबुक पर डाला। योगी आदित्यनाथ इस पर कार्यवाही करेंगे क्या?

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों