लाइव न्यूज़ :

बीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2026 13:04 IST

BJP's 47th Foundation Day celebrations:आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं, इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देBJP's 47th Foundation Day celebrations: स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है।BJP's 47th Foundation Day celebrations: संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।BJP's 47th Foundation Day celebrations: देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

नई दिल्लीः देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 1980 में छह अप्रैल के दिन ही हुई थी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा है। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश पर कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसी कारण पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है।

मैं आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं, इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं। भाजपा जिस शिखर पर है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप, त्याग की पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज 47वें स्थापना दिवस का उत्सव है, तो एक संकल्प भी है। जनसंघ काल से जिस विचार को लेकर, जिस राष्ट्रवाद को लेकर हमारे वरिष्ठ नेताओं ने काम किया वो आज भी ​हमारे लिए प्रेरणा का विषय है। आज भाजपा इस रूप में दिख रही है, तो इसमें लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिश्रम है, समर्पण है, बलिदान है। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर काम करने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि हमें भाजपा को 'अजेय' पार्टी बनाना है। शर्मा भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीNarendra ModiNitin Nabin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों