बीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2026 13:04 IST2026-04-06T12:56:17+5:302026-04-06T13:04:09+5:30

BJP's 47th Foundation Day celebrations:आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं, इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं।

BJP's 47th Foundation Day 1980-2026 celebrations Congratulations all party workers PM narendra Modi pens emotional post on X, video | बीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

BJP's 47th Foundation Day celebrations

HighlightsBJP's 47th Foundation Day celebrations: स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है।BJP's 47th Foundation Day celebrations: संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।BJP's 47th Foundation Day celebrations: देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

नई दिल्लीः देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 1980 में छह अप्रैल के दिन ही हुई थी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा है। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश पर कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसी कारण पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है।

मैं आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं, इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं। भाजपा जिस शिखर पर है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप, त्याग की पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज 47वें स्थापना दिवस का उत्सव है, तो एक संकल्प भी है। जनसंघ काल से जिस विचार को लेकर, जिस राष्ट्रवाद को लेकर हमारे वरिष्ठ नेताओं ने काम किया वो आज भी ​हमारे लिए प्रेरणा का विषय है। आज भाजपा इस रूप में दिख रही है, तो इसमें लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिश्रम है, समर्पण है, बलिदान है। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर काम करने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि हमें भाजपा को 'अजेय' पार्टी बनाना है। शर्मा भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Web Title: BJP's 47th Foundation Day 1980-2026 celebrations Congratulations all party workers PM narendra Modi pens emotional post on X, video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे