लाइव न्यूज़ :

झारखंड में भाजपा युवा मोर्चा के नेता की चाकू मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 10, 2021 01:00 IST

Open in App

जमशेदपुर (झारखंड), नौ दिसंबर चाकू के वार से घायल भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव सूरज कुमार सिंह (26) की टाटा मेन अस्पताल में मौत हो गई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन नीत झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) सरकार में अपराधी राज कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सिंह मंगलवार को घर लौट रहे थे उसी दौरान सोनू सिंह और उसके साथियों ने कथित तौर पर उन्हें चाकू मारी। घटना बागबेरा थानाोत्र के हरहरगुट्टु इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में सोनू और एक किशोर सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो वयस्कों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos