लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में भाजपा युवा मोर्चा के नेता की पीट-पीट कर हत्या

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:11 IST

Open in App

बारीपदा (ओडिशा), छह जून मयूरभंज जिले में भाजपा युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के एक नेता की उपद्रवियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस वारदात के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बालासोर में बीजेवाईएम के जिला प्रभारी रंजीत प्रधान (35) अपनी ससुराल जा रहे थे, तभी जिले के कपटीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के नुआसाही में उनकी कार को बाइक सवार चार लोगों ने रोक लिया।

कपटीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी संजय प्रधान ने कहा कि भगवा दल के नेता की चार लोगों से कथित तौर पर बहस हुई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही पीटा गया। बीजेवाईएम नेता को उदाला उप संभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चौथा आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि बीजेवाईएम नेता का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो