लाइव न्यूज़ :

भाजपा की युवा इकाई ने हवाईअड्डे पर ओलंपिक दल का किया स्वागत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने तोक्यो ओलंपिक से लौटने पर भारतीय प्रतिनिधमंडल का सोमवार को यहां हवाईअड्डे पर जोरदार स्वागत किया। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि वैसे तो भारतीय दल के अधिकांश सदस्य पहले ही भारत लौट चुके हैं लेकिन सोमवार को स्वर्ण पदक विजेता, नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और हॉकी की पुरूष और महिला टीम सोमवार को लौटी।

भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, महासचिव राजू बिष्ट, महासचिव रोहित चहल सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

बयान में कहा गया, ‘‘भाजयुमो ने ढोल और नगाड़े के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनपर फूल भी बरसाए गए।’’

इस अवसर पर सूर्या ने कहा, ‘‘तोकयो ओलंपिक में भाग लेने वाला भारत का हर खिलाड़ी वास्तव में चैंपियन है। भाजयुमो का इरादा इनके कठिन परिश्रम और देश का उन्होंने जो गौरव बढ़ाया है, उसका सम्मान करना है।’’

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

ज्ञात हो कि इस बार भारत ने ओलंपिक में अब तक का अपवना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीते। इसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग