लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा की युवा इकाई के नेता का पार्टी बैठक के बाद दिल का दौरान पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: July 27, 2021 01:09 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जुलाई पश्चिम बंगाल में भाजपा की युवा इकाई के उपाध्यक्ष राजू सरकार का सोमवार की रात पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राज्य उपाध्यक्ष सरकार ने हास्टिंग्स कार्यालय में बैठक के बाद बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। सरकार को एसएसकेएम अस्पताल में दवाई दी गई और इसके बाद निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत के बाद भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि एसएसकेएम में आईटीयू सुविधा नहीं होने की वजह से सरकार को कुछ किलोमीटर दूर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्य में पार्टी के महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि उन्हें सूचना मिली कि सरकार को भाजयुमो नेताओं का एक धड़ा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा