लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कंगना के निशाने की पटकथा भाजपा ने लिखी : कांग्रेस नेता सचिन सावंत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:34 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोमवार को दावा किया कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्य में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना भाजपा को खुश करने के लिए साधा था।

सावंत ने दावा किया कि इसने भाजपा के महाराष्ट्र विरोधी रुख को भी उजागर किया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रनौत ने अपने नवीनतम ट्वीट में ऐसे शब्द इस्तेमाल किये थे, जिनसे भाजपा को खुश करने के इरादे का संकेत मिलता है। इसका स्पष्ट रूप से मतलब है कि एमवीए के खिलाफ उन्होंने जो निशाना साधा, उसकी पटकथा भाजपा ने लिखी। राज्य की छवि खराब करने की साजिश अब उजागर हुई है। यह भाजपा का राज्य विरोधी रुख भी उजागर करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत मामले के दौरान, उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के बारे में बात की। हालांकि, उन्होंने एनसीबी को उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए, मुंबई पुलिस को निशाना बनाया और मुंबई की तुलना पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के साथ की।

सावंत ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी के बावजूद भाजपा विधायक राम कदम ने उन्हें ‘‘झांसी की रानी’’ कहा और केंद्र ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

सावंत ने कहा कि रनौत ने महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों का अपमान किया है और ‘‘भाजपा खुशी से इसका आनंद ले रही थी।’’

संपर्क किये जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, ‘‘सचिन सावंत जैसे व्यक्ति के आरोप अविश्वसनीय और निराधार हैं जो सुर्खियों में आने के लिए परेशान हैं। कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है, इसलिए उनके आरोपों को कोई महत्व देने की आवश्यकता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल