लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः कांग्रेस सचिन पायलट ने किया दावा, दिल्ली में तो नहीं जीतेगी BJP

By भाषा | Updated: January 27, 2020 16:55 IST

सचिन पायलट ने संशाधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों से संवाद करने की ‘कम मंशा’ के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और उसकी आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट का मानना है कि भारत की जनता समय आने पर सही फैसला करती है और उन्हें देश के मतदाताओं की ‘समझ’ पर पूरा भरोसा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव में नहीं जीतेगी।

कांग्रेस के युवा नेताओं की अग्रणी पांत में शामिल राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का मानना है कि भारत की जनता समय आने पर सही फैसला करती है और उन्हें देश के मतदाताओं की ‘समझ’ पर पूरा भरोसा है। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव में नहीं जीतेगी। पायलट ने यहां चल रहे जयपुर साहित्योत्सव में रविवार को एक कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने संशाधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों से संवाद करने की ‘कम मंशा’ के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और उसकी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कोई मंशा नहीं दिखती है और ऐसी कोई ताकत भी नहीं है जो देश चला रहे लोगों को इस बात के लिए बाध्य करे कि वे कम से कम उन (आंदोलनकारी) लोगों तक जाएं उनसे संवाद करें। आप अपने बुरे से बुरे दुश्मनों से तो बात कर सकते हैं लेकिन आप उन लोगों से बात नहीं कर सकते जो इस देश के नागरिक हैं, आपके कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने आपका समर्थन किया है।’’

पायलट जेएलएफ के ‘द डेमोक्रेसी इंडेक्स’ सत्र में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से, संवैधानिक और सामाजिक रूप से सरकार का यह दायित्व है कि वह उन लोगों से संपर्क करे, उनसे संवाद करे जो खुद को अलग थलग महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह धर्म, जाति या भाषा की बात नहीं है। जब आप कहते हैं कि हम लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार हैं ... तो इसका मतलब है कि आप उन लोगों के लिए भी जवाबदेह हैं जिन्होंने आपको वोट नहीं दिया।’’

पायलट ने कहा कि किसी निर्वाचित सरकार के लिए मतदाता ही जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम अच्छा नेतृत्व चाहते हैं। हम चाहते हैं कि लोग वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दें। हम सहानुभूति, करुणा, जवाबदेही चाहते हैं और मेरी मानिए, भारत के लोग मुझसे और मंचासीन आप सब से अधिक सयाने हैं। वे समय आने पर सही काम करते हैं।’’

पायलट ने कहा, ‘‘यह अंततः उस व्यक्ति के बारे में है जो मतदान करता है। झारखंड में लोगों ने भाजपा के लिए बटन नहीं दबाया, क्यों? दिल्ली में भाजपा चुनाव नहीं जीतेगी, क्यों? क्योंकि यह मतदाता की समझदारी है।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेससचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल