लाइव न्यूज़ :

मोदी के जन्मदिन पर रिकार्ड टीकाकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे विशेष अभियान

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आगामी 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता देश भर में एक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकार्ड पीछे छूट जाएं।

अपने आवास पर इस अभियान की घोषणा करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता टीकाकरण में लोगों की मदद करेंगे।

पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘‘स्वास्थ्य स्वयंसेवक’’ अभियान का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सहयोग देने के लिए दो लाख गांवों में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि 43 दिनों में अभी तक पार्टी ने ऐसे 6.88 लाख स्वयंसेवक तैयार किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ऐसे आठ लाख स्वयंसेवक तैयार हो जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा महासचिव तरूण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन टीकाकरण के सभी रिकार्ड पीछे छूट जाएंगे।

चुग ने आगे कहा कि कोविड-19 महामारी की भावी लहर का सामना करने के लिए भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान से 18,000 चिकित्सक जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अक्टूबर महीने में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के लिए एक विशेष पाठ्यक्रम चलाएगी।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

कारोबारGold Rate Today: आज का सोने का रेट, जानें 18 दिसंबर 2025 को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में सोने की कीमत

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

कारोबारनए साल के आने से पहले निपटा लें ये काम, नहीं तो भरना होगा बड़ा जुर्माना

कारोबारNPS Withdrawal Rule: एनपीएस खाताधारकों के लिए खुशखबरी; कैश विड्रॉल की लिमिट बढ़ी, साथ ही लोन की सुविधा मिलेगी

भारत अधिक खबरें

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

भारतChhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों संग मुठभेड़, कई माओवादी ढेर

भारतPunjab Local Body Election Results: आप 60, कांग्रेस 10, शिअद 3 और भाजपा 1 सीट पर आगे, देखिए अपडेट

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा