लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलबोर्ड दफ्तर में तोड़फोड़ की, किसानों को समर्थन पर चेतायाः राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्डा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की और उन्हें तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन करने को लेकर चेतावनी दी।

बहरहाल, भाजपा ने इसका खंडन करते हुए आरोप लगाया कि हमला आम आदमी पार्टी (आप) ने खुद कराया है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चड्ढा ने आरोप लगाया कि 'भाजपा के गुंडों' ने उन्हें यह कहकर धमकाया कि अगर आप किसानों का समर्थन करना बंद नहीं करती है तो आप के अन्य नेताओं के खिलाफ भी इसी तरह के हमले होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा के गुंडों ने कार्यालय को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया। मेरे केबिन के सामने, भाजपा (के कार्यकर्ताओं) ने मुझे यह कहकर धमकाया कि वे मुझे सबक सिखाने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने यह कहते हुए धमकी दी कि आप और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार किसानों के साथ खड़े हैं और आपको यह बंद करना चाहिए।"

केजरीवाल ने ट्वीट किया, " यह बेहद शर्मनाक है। भाजपा समझ ले कि आम आदमी पार्टी और मेरी सरकार पूरी तरह से अंतिम सांस तक किसानों के साथ है। इस तरह के कायरना हमलों से हम नहीं डरते। मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा के इस तरह के हमलों से उत्तेजित ना हों, संयम बरतें और पूरी तरह से किसानों का साथ दें। "

पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आप उनका समर्थन कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला दिल्ली पुलिस की मदद से किया गया है।

चड्ढा ने पत्रकारों से कहा, " अन्यथा गुंडे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में कैसे हमला कर सकते हैं। भाजपा ने योजना बनाकर और दिल्ली पुलिस की मदद से यह हमला किया है और उसका मकसद स्पष्ट है कि वे अरविंद केजरीवाल और हम सबको धमकाना चाहते हैं ताकि हम किसानों का समर्थन नहीं करें।"

उन्होंने दावा किया कि गुंडे मुख्य द्वार से अंदर आए और जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सेल पहुंचे जहां उन्होंने दफ्तर में तोड़फोड़ की।

विधायक का आरोप है, “ करीब 250 लोग मेरे दफ्तर में घुसे और शीशे, दरवाजे और गमले तोड़ दिए। उन्होंने मेरे कर्मियों को धमकाया और उनपर हमला किया।“

उन्होंने कहा, " उन्होंने स्वागत कक्ष से लेकर मेरे कक्ष तक दरवाजे, खिड़कियां, बेंचों को तोड़ दिया और पूरे कार्यालय को तहस-नहस कर दिया। भाजपा के गुंडों ने हमारे प्रिंटर, कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं को नष्ट कर दिया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी तोड़ दी, जो मेरे चैंबर में लगाई गई थी। उन्होंने मेरे कर्मचारियों को धमकी दी है और उनके साथ मारपीट की है। "

बहरहाल, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, " जल बोर्ड के कार्यालय से करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।"

चड्ढा ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार के, प्रदर्शनकारी किसानों को कैद रखने के लिए दिल्ली के स्टेडियम को जेल नहीं बनाने के निर्णय का, हवाला देकर "भाजपा के गुंडों" ने उन्हें धमकाया।

विधायक ने कहा, " उन्होंने यह भी कहा कि आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का पालन करना चाहिए वरना आप के नेताओं पर ऐसे हिंसक हमले होते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जैसा कि मैं पंजाब का नया सह-प्रभारी बन गया हूं, मुझे किसान मुद्दे पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए और उनकी मांगों का समर्थन नहीं करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि आप भाजपा की धमकियों और हमलों से नहीं डरने वाली है।

उन्होंने कहा, " आप के सदस्य अपनी आखिरी सांस तक किसान विरोधी कानूनों का विरोध करेंगे। भाजपा हम पर जितना चाहे हमले कर सकती है और हमें धमकी दे सकती है लेकिन हम डरेंगे नहीं। हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। भाजपा आप नेताओं की हत्या कर सकती है लेकिन हम किसानों को अपना पूरा समर्थन देंगे।"

इस बीच प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता वीरेंद्र बब्बर ने आरोप लगाया कि आप ने खुद इस हमले की योजना बनाई और अब भगवा दल को जिम्मेदार ठहरा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदेश भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है लेकिन वे इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

भारत अधिक खबरें

भारतपालघर नगर परिषद में शिवसेना के उत्तम घरत ने भाजपा के कैलाश म्हात्रे को हराया और बीजेपी ने जव्हार नगर परिषद और वाडा नगर पंचायत पर किया कब्जा

भारतनगर परिषद और नगर पंचायत चुनावः MVA ने हार स्वीकार की, कहा-पैसा और निर्वाचन आयोग के कारण हारे

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः अभी तो ‘ट्रेलर’ है?, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-15 जनवरी को नगर निगम में फिल्म दिखेगा, असली शिवसेना कौन?

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: विपक्ष ने महायुति की जीत के लिए 'पैसे की ताकत' और 'फिक्स्ड' ईवीएम का लगाया आरोप

भारतलोहा नगर परिषद चुनावः गजानन सूर्यवंशी, पत्नी गोदावरी, भाई सचिन, भाभी सुप्रिया, बहनोई युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यावहारे की हार, भाजपा को झटका