लाइव न्यूज़ :

अपना दृष्टिकोण पेश करने में संकोच न करें भाजपा कार्यकर्ता : योगी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:57 IST

Open in App

लखनऊ, 13 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों से संबंधित अपने दृष्टिकोण को और अधिक प्रभावशाली ढंग से जनता के सामने पेश करें।

योगी ने उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, "संत कबीरनगर और कुशीनगर जिलों में रविवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद 50,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी। कार्यक्रम देर से शुरू होने के बावजूद लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं दिखी। लोग हमें स्वीकार कर रहे हैं लेकिन हम अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने में संकोच कर रहे हैं।’’

योगी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का राजनीतिक एजेंडा बदल डाला है। जो सियासत पहले जाति, धर्म, बिरादरी और भाषा तक सीमित थी वह आज गांव, गरीब, किसानों और युवाओं तक पहुंच चुकी है। मूल्य, सिद्धांत, जनकल्याणकारी योजनाएं, मूलभूत ढांचा निर्माण की योजनाएं, सुरक्षा की भावना अब हर नागरिक के मन में उत्पन्न हो चुकी है। इसकी वजह से भाजपा के सामने अब कोई समस्या नहीं है लेकिन हमें मूकदर्शक बने रहने के बजाय अपना दृष्टिकोण पेश करने की आदत डालनी होगी।"

मुख्यमंत्री ने भाजपा मीडिया कार्यशाला में हिस्सा ले रहे लोगों से पूछा, "आपने देखा कि जिन लोगों का जमीन पर कोई अस्तित्व नहीं है वह हमें चिढ़ाने और हमारे अभियान को पटरी से उतारने का हर प्रयास कर रहे हैं और इतना विशाल संगठन, प्रचंड बहुमत और अनेक प्रशंसक होने के बावजूद कभी-कभी हम खुद को बैकफुट पर पाते हैं। आखिर यह स्थिति क्यों पैदा होती है?"

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि विपक्षी दल भाजपा सरकार के विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि कुछ कार्य बेहद स्थानीय स्तर पर होते हैं और वहां सूचना के अभाव में कुछ विपक्षी पार्टियां उस विकास कार्य का श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे समय में भाजपा के स्थानीय प्रवक्ता को जोर देकर कहना चाहिए कि वह विकास कार्य हमारी सरकार ने कराया है।

योगी ने सांसदों, विधायकों तथा भाजपा जिला अध्यक्षों समेत पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई पिछली बैठकों का जिक्र करते हुए कहा, "वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हुई इन बैठकों में जब हमने पूछा कि क्या चल रहा है तो इन पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ भी नहीं हो रहा है। मैंने उनसे विकास योजनाओं के बारे में पूछा, मैंने पूछा कि 2017 से पहले आपको 24 घंटों में कितने घंटे बिजली मिलती थी। उन्होंने कहा कि चार से पांच घंटे बिजली मिला करती थी। जब मैंने पूछा कि अब उन्हें कितने घंटे बिजली मिलती है तो उन्होंने कहा कि 20 से 24 घंटे। तो मैंने पूछा कि क्या यह कोई बड़ी बात नहीं है? क्या पांच घंटे और 24 घंटे में कोई अंतर नहीं है।"

योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों की महिलाएं पूछती थीं कि क्या उत्तर प्रदेश में कभी सुरक्षा का माहौल उत्पन्न होगा? क्या हमारी बेटियां, बहनें सुरक्षित होंगी? आज सवाल यह है कि क्या आज कोई किसी महिला या लड़की का अपहरण कर सकता है। आज अपराधी गले में तख्ती डालकर रहम की भीख मांग रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित