लाइव न्यूज़ :

देश हित को दांव पर लगाने वाले दलों का चेहरा बेनकाब करें भाजपा कार्यकर्ता: स्‍वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:31 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर वोट के लिए देश हित को दांव पर लगाने वाली पार्टियों का चेहरा बेनकाब करें।

सिंह ने विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक कोटे के चुनाव को लेकर पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित बैठक में कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अगुवाई में केंद्र और राज्‍य की भाजपा सरकार देश और प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही हैं, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस समेत अन्‍य विपक्षी दल देश की एकता एवं अखंडता और सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की साजिश में जुटे हुए हैं।

भाजपा मुख्‍यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह ने कहा, ‘‘हम सबने देखा था कि प्रदेश में उपचुनाव से पहले विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश में किस तरह जातीय हिंसा भड़काने की साजिश रची थी, लेकिन योगी सरकार की दक्षता के कारण उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके।’’

उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भी उपचुनावों में विपक्ष को नकार कर उनकी साजिश का करारा जबाब दिया।

सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शांति की ओर लौट रहे जम्मू-कश्मीर को अशांत करने और अलगावादियों के हौसलों को बढ़ाने के लिए गुपकर समझौते का अंग बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है