लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में लौटे, कुछ ने ‘पश्चाताप’ में सिर मुंडवाया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:01 IST

Open in App

खानकुल (पश्चिम बंगाल), 22 जून हुगली जिले में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में लौट गए। कुछ ने ‘‘पश्चाताप में’’ सिर मुंडवाया। स्थानीय सांसद अपरूपा पोद्दार की मौजूदगी में खानकुल इलाके के बलपाई क्षेत्र में कुल 500 भाजपा कार्यकर्ता फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

कार्यक्रम के बाद पोद्दार ने संवाददाताओं से कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे भगवा दल की सांप्रदायिक, नफरत की राजनीति से ऊब गए थे और टीएमसी में लौटना चाहते थे। इनमें से आठ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपने सिर मुंडवाए और दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अपने ‘‘कृत्यों के पश्चाताप’’ के कारण ऐसा कर रहे हैं।

बहरहाल खानकुल से भाजपा विधायक सुशांत घोष ने इसे तृणमूल कांग्रेस की नौटंकी करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल नौटंकी है। पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने पार्टी नहीं छोड़ी है। टीएमसी के कार्यक्रम में आज मौजूद लोगों में किसी का भी संबंध हमारी पार्टी से नहीं है।’’

बहरहाल, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता राज्य में कहीं भी तृणमूल के लिए पार्टी छोड़ता है तो उन्हें ऐसा करने के लिए सत्तारूढ़ दल द्वारा बाध्य किया जा रहा है, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं को वे डरा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग