लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को अशांति पैदा करने के लिए भड़काया : तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:04 IST

Open in App

कोलकाता, 10 दिसंबर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को हुए हमले के चंद घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि उसे सूचना मिली है कि भगवा दल के कार्यकर्ताओं ने ही लोगों को अशांति पैदा करने के लिए ‘‘भड़काया’’ था।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि क्या यह भाजपा का राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड से ध्यान हटाने का प्रयास था ?

राज्य के पंचायत मंत्री मुखर्जी ने कहा, ‘‘श्री जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि उनपर हमला हुआ। लेकिन हमारे पास सूचना है कि लोगों को भड़काने की कार्रवाई उनकी तरफ से, उनकी खुद की पार्टी के लोगों की तरफ से ही की गई...यह पता लगाना अत्यावश्यक है कि क्या समूची घटना की साजिश भाजपा ने रची थी ?’’

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भड़काऊ कार्रवाई के बावजूद भाजपा के जाल में फंसने से बचें।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘हम अपने लोगों से उनसे दूरी बनाने को कहना चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या कथित हमला ममता बनर्जी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए आयोजित आज के कार्यक्रम से ध्यान हटाने का प्रयास था ?’’

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि आज सुबह नड्डा के काफिले पर हुए हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता घायल हो गए।

पार्टी ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस ने ट्वीट किया कि स्थिति शांतिपूर्ण रही।

इसने कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा आयोजन स्थल, डायमंड हार्बर, दक्षिण 24 परगना सुरक्षित पहुंच गए। कुछ राहगीरों ने छिटपुट और अचानक से, उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की तरफ पत्थर फेंके।’’

पुलिस ने कहा, ‘‘हर कोई सुरक्षित है और स्थिति शांतिपूर्ण है। असल में क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए