लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 19:23 IST

Open in App

कोलकाता, 14 फरवरी पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने दक्षिण 24 परगना जिले में स्थानीय समिति के एक नेता को हटाने के विरोध में रविवार को यहां पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी की मौजूदगी में हैस्टिंग्स इलाके में प्रदर्शन किया।

भगवा दल ने सोनारपुर इलाके के नेता शुभंकर दत्ता मजूमदार को स्थानीय समिति से हटा दिया है।

चटर्जी ने कहा, '' भाजपा एक बड़ा परिवार है। वे यहां अपनी शिकायत बताने आए हैं। यह कोई मुद्दा नहीं है। सभी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और हम समस्या को हल कर देंगे। ''

हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो समूहों में पूर्व बर्दमान जिले में जिला कार्यालय में संघर्ष हो गया था। उस समय भगवा दल की बैठक चल रही थी।

पश्चिम बर्दमान जिले के आसनसोल में भाजपा संगठन की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की मौजूदगी में पार्टी के दो धड़े आपस में भिड़ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस