लाइव न्यूज़ :

Video: पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए 'रविशंकर प्रसाद गो बैक' के नारे, पटना साहिब सीट से जुड़ा है मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2019 14:28 IST

बिहार की हाईप्रोफाइल सीट पटना साहिब से इस बार अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है।  शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं मिलने की वजह से उनके समर्थकों में नारजगी है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने बिहारपटना एयरपोर्ट के बाहर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान 'रविशंकर प्रसाद गो बैक' के नारे लगाए।  'रविशंकर प्रसाद गो बैक' के नारे साथ 'आरके सिन्हा जिन्दाबाद' के नारे लगाए गए हैं। आरके सिन्हा बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट के बाहर रविशंकर प्रसाद के समर्थक और आरके सिन्हा के समर्थक के बीछ हाथा-पाई भी हुई है। हालांकि प्रशासन ने मौके पर काबू पा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

क्यों बीजेपी के कार्यकर्ता कर रहे हैं रविशंकर प्रसाद का विरोध 

बिहार की हाईप्रोफाइल सीट पटना साहिब से इस बार अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है।  शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं मिलने की वजह से उनके समर्थकों में नारजगी है। शत्रुघ्न सिन्हा की बजाय पटना साहिब सीट से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को इस बार टिकट दिया गया है। तो इसी क्षेत्र से टिकट के प्रवल दावेदार आरके सिन्हा नाराज हो गए हैं। ऐसे में आरके सिन्हा के समर्थक रविशंकर प्रसाद से नाराज हैं। 

टिकट मिलने के बाद पहली बार रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे थे। उनके स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक वहां फूल-माला के साथ आए हुए थे लेकिन उसकी बीच रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थकों में अफरा-तफरी मच गई। 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा का इस सीट से टिकट कटना तय पहले ही माना जा रहा था। शत्रुघ्न सिन्हा भी पिछले कुछ महीनों से बीजेपी के खिलाफ ट्वीट और बयान देते नजर आए रहे थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया