लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ताओं का रेवती थाने में धरना

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:18 IST

Open in App

बलिया(उप्र) 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाने के एक उप निरीक्षक पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने में करीब तीन घंटे तक धरना दिया।

पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र में रविवार देर रात वाहन को ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई । थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल चार लोगों को हिरासत में लिया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में लिये गये चारों लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस उप जिलाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई कर ही रही थी कि तभी भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए तथा एक पक्ष के गिरफ्तार एक व्यक्ति को पुलिस की अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास करने लगे ।

दूसरी तरफ रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा की स्थानीय नेता कनक पांडेय ने आरोप लगाया है कि सोमवार को मारपीट की लिखित शिकायत करने भाजपा के एक स्थानीय नेता राजेश गुप्ता थाने पहुंचे तो थाने में तैनात एक पुलिस उप निरीक्षक ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की ।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना शुरू कर दिया ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे ।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनी तथा आरोपों की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

इस आश्वासन के करीब तीन घण्टे बाद यह धरना समाप्त हुआ । पांडेय ने पुलिस पर मारपीट के आरोप को निराधार करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल