लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हुई भाजपा कार्यकर्ता की मां का निधन : भाजपा

By भाषा | Updated: March 29, 2021 16:16 IST

Open in App

कोलकाता, 29 मार्च भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पिछले महीने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हुई भगवा पार्टी के एक कार्यकर्ता की 82 वर्षीय मां की चोटों के चलते मौत हो गई।

यह कथित घटना जिले के निमता इलाके में हुई थी।

भाजपा समर्थकों ने निमता पुलिस थाने पर धरना दिया और एम बी रोड पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया है।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ता किसी हमले में शामिल नहीं रहे हैं और महिला की मौत उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुई है।

महिला की मौत पर शोक प्रकट करते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल की बेटी शोभा मजुमदार जी के निधन पर दुखी हूं, जिन्हें तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने बुरी तरह पीटा था।’’

शाह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘परिवार का दर्द एवं जख्म ममता दीदी को लंबे समय तक परेशान करेगा । बंगाल संघर्ष मुक्त कल के लिये लड़ाई लड़ेगा, बंगाल हमारी मां एवं बहनों के लिये सुरक्षित राज्य के लिये संघर्ष करेगा ।’’

केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी ने कहा कि शोभा मजुमदार 27 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हो गयी थी और और इस वजह से उनकी मौत हो गयी ।

वहीं दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुये कहा कि इस घटना का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और भारतीय जनता पार्टी इस मौत का अनावश्यक रूप से फायदा उठाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू