लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हुई भाजपा कार्यकर्ता की मां का निधन : भाजपा

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:02 IST

Open in App

कोलकाता, 29 मार्च भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पिछले महीने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हुई भगवा पार्टी के एक कार्यकर्ता की 82 वर्षीय मां की चोटों के चलते मौत हो गई।

यह कथित घटना जिले के निमता इलाके में हुई थी।

भाजपा समर्थकों ने निमता पुलिस थाने पर धरना दिया और एम. बी. रोड पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया है।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ता ऐसे किसी हमले में शामिल नहीं रहे हैं और महिला की मौत उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुई है।

महिला के निधन पर शोक प्रकट करते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल की बेटी शोभा मजुमदार जी के निधन पर दुखी हूं, जिन्हें तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने बुरी तरह पीटा था।’’

शाह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘परिवार का दर्द एवं जख्म ममता दीदी को लंबे समय तक परेशान करेगा। बंगाल हिंसा मुक्त कल के लिये लड़ाई लड़ेगा, बंगाल हमारी मां एवं बहनों के लिये सुरक्षित राज्य के लिये संघर्ष करेगा।’’

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भगवा पार्टी के कार्यकर्ता की मां होने के कारण शोभा मजुमदार की जान गयी है। नड्डा ने कहा कि उनका यह बलिदान हमेशा याद किया जायेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह बंगाल की भी मां थी, बंगाल की बेटी थी। भारतीय जनता पार्टी माताओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिये लगातार संघर्ष करती रहेगी।’’

केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी ने कहा कि शोभा मजुमदार 27 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हो गयी थी और और इस वजह से उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पिछले 27 दिनों से एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

देबाश्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘(तृणमूल कांग्रेस का नारा) मां, माटी और मानुष हिंसक एवं क्रूरता पूर्ण हमले में पश्चिम बंगाल में रक्त रंजित है, 82 साल की बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा गया।’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग करने पर उनकी पार्टी विचार कर सकती है।

उनकी पार्टी सहयोगी लॉकेट चटर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में हमले संबंधी ममता बनर्जी के दावों का कहीं कोई वीडियो फुटेज नहीं है, प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर हमले, बलात्कार, हत्या, छेड़छाड़ और शारीरिक हमले पर मुख्यमंत्री चुप हैं।

वहीं दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुये कहा कि इस घटना का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और भारतीय जनता पार्टी इस मौत का अनावश्यक रूप से फायदा उठाना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी मौत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण होती है। तृणमल कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी हमले में शामिल नहीं है। हमारे पास सूचना है कि उनकी मौत आयु संबंधी बीमारियों के कारण हुयी है।’’

शाह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जताते हुये तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को निश्चित रूप से जांच प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिये।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘शोभा मजुमदार की मौत एक एक हादसा है। जब एक घटना जांच की प्रक्रिया में है तो गृह मंत्री का इस बारे में बोलना पूरी तरह दुभाग्यपूर्ण है। वह पुलिस बल एवं विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुख हैं। क्या उन्हें भारत की जांच प्रक्रिया के प्रति सम्मान नहीं दिखाना चाहिय?’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक मौत दुखद है। हालांकि, ‘पर्यटक गिरोह’ बंगाल की छवि को खराब कर रहा है और महिला की मौत पर राजनीति कर रहा है। मृत्यु का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा नेता महिला सुरक्षा के बारे में ज्ञान बांट रहे हैं। उनका अपना रिकार्ड क्या है?’’

बैरकपुर आयुक्तालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 27 फरवरी को बताया कि उत्तर दमदम के निमता पुलिस थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजुमदार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है।

मजुमदार की मां ने हालांकि दावा किया कि उनकी और उनके बेटे की तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडों’ ने पिटाई की है और इस बारे में किसी से चर्चा नहीं करने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने हालांकि, कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं क्योंकि उन्होंने मास्क लगा रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!