लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर से 'वेत्री वेल' यात्रा शुरू करने प्रयास किया, हिरासत में

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:28 IST

Open in App

चेन्नई, नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोबारा 'वेत्री वेल यात्रा' शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले ​लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेंगलपेट से राज्य व्यापी यात्रा निकालने का प्रयास किया तो उन्हें ​हिरासत में ले लिया गया । उन्हें उपनगर के हॉल में रखा गया था और शाम को रिहा कर दिया ।

मुरुगन ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में मजबूत होगी और अगली सरकार के गठन में भूमिका निभाएगी ।

उन्होंने कहा, ''वेत्री वेल यात्रा जारी रहेगी ।''

तमिलनाडु में अगले साल अप्रैल मई में विधानसभा चुनाव होना है ।

भारतीय जनता पार्टी की योजना एक महीने तक प्रदेश में यात्रा निकालने की है लेकिन राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुये इसे प्रतिबंधित कर दिया है ।

भाजपा का यात्रा शुरू करने का यह तीसरा प्रयास था। इससे पहले 6 नवंबर को मुरुगन ने यात्रा शुरू करने का प्रयास किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए