लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आप सरकार के मंत्रियों के आवास के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई तथा पार्टी के संबद्ध संगठनों के सदस्यों ने नगर निगम की धनराशि के मुद्दे पर शुक्रवार को केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के आवास के समीप प्रदर्शन किया।

मंत्रियों के आवासों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर ‘भाजपा के गुंडों ने हमला’ किया ।

हालांकि प्रदेश भाजपा ने यह कहते हुए इस आरोप का खंडन किया कि बृहस्पतिवार को सिसोदिया के आवास के बाहर उसका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था।

शुक्रवार के प्रदर्शन के बारे में दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता आदित्य झा ने कहा, ‘‘ मंत्री कैलाश गहलोत के आवास के बाहर हमारा प्रदर्शन मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) के लिए संदेश था कि भाजपा दिल्ली के लोगों और नगर निगम के कर्मियों के हित में अपना आंदोलन तेज करने से नहीं हिचकेगी जो सरकार द्वारा धनराशि रोक लिये जाने के कारण परेशान हैं।’’

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि ऐसा ही प्रदर्शन सिविल लाइंस क्षेत्र में मंत्रियों-- सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और राउज एवेन्यू में इमरान हुसैन के आवासों के समीप भी किया गया।

भाजपा शासित निगमों के महापौर और नेता बकाया धनराशि के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका दावा है कि दिल्ली सरकार नगर निकायों का 13000करोड़ रूपये का बकाया नहीं दे रही है ।

कुमार ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर विधूड़ी दिन में बाद में उपराज्यपाल से मिलेंगे।

उधर, आप नेतृत्व नगर निगमों में ‘भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन’ का आरोप लगा रही है और उसने समय से धनराशि जारी करने का दावा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!