लाइव न्यूज़ :

स्नातक मतगणना के दौरान धांधली का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 16:51 IST

Open in App

झांसी (उप्र) चार दिसंबर इलाहाबाद झांसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुये शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई और उन्होंने मतगणना केंद्र में कथित तौर पर घुसने का प्रयास भी किया ।

पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पार्टी नेता प्रदीप सरावगी और अन्य कार्यकर्ता मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये मतगणना केंद्र में घुसने का प्रयास करने लगे ।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इस पर पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका, इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई । बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया । लेकिन इस बीच भाजपा के नगर विधायक रवि शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गये और दोबारा मतगणना की मांग करने लगे, उनका आरोप था कि भाजपा के वोटो को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में गिना गया है ।

वहीं दूसरी तरफ धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि अपनी हार को सामने देख भाजपा नेता मतगणना केंद्र से मत पेटिका लूटने के प्रयास में थे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मान सिंह यादव पहले दौर की मतगणना से ही भाजपा के यज्ञ दत्त शर्मा से आगे चल रहे है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि कुछ लोगों ने मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें वहां से हटा दिया गया ।

इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रदीप सरावगी ने पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी पर हमला किया और उनका कालर पकड़ा । पार्टी ने इस घटना का वीडियो भी साझा किया है और सरावगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू